बहुत ताकतवर लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में हिचकने की ज़रूरत नहीं है: सीबीआई से पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सीबीआई के डायमंड जुबली कार्यक्रम में अधिकारियों से कहा, "आपको कहीं भी हिचकने या रुकने की ज़रूरत नहीं है।" उन्होंने कहा, "आप बहुत ताकतवर लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं जो वर्षों तक सिस्टम का हिस्सा रहे व कई राज्यों में आज भी सिस्टम का हिस्सा हैं। कोई भी भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए।"