बहुत दबाव था लेकिन निर्देशकों पर भरोसा है: 2 फ्लॉप फिल्म के बाद आगामी फिल्मों पर प्रभास
अभिनेता प्रभास ने 2 फ्लॉप फिल्म के बाद आगामी फिल्मों पर कहा है कि वह दबाव में हैं लेकिन दोनों ही फिल्मों के निर्देशक बहुत अच्छे हैं। उन्होंने कहा, "(फिल्ममेकर) प्रशांत नील और नाग अश्विन बेहद अच्छे लेखक हैं। हम फिल्मों पर चर्चा करते हैं।" फिल्म 'सलार' का निर्देशन प्रशांत कर रहे हैं जबकि अश्विन 'प्रोजेक्ट के' के निर्देशक हैं।