बहुत दुख की बात है, जांच होनी चाहिए: भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख पर लगे आरोपों पर कमलनाथ
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कहा, "यह बहुत दुख की बात है और इसकी जांच होनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि उनके (बृजभूषण शरण) खिलाफ जल्द ऐक्शन होना चाहिए। रेसलर विनेश फोगाट ने बृजभूषण पर कई लड़कियों का शोषण करने का आरोप लगाया है।