बहुत दुखी हैं: दिल्ली में कथित हिट ऐंड रन केस में डिलीवरी बॉय की मौत के बाद ज़ेप्टो
स्टार्टअप ज़ेप्टो के अनुसार, वह कंपनी के डिलीवरी पार्टनर करण राजू की मौत से 'बहुत दुखी' हैं। बकौल ज़ेप्टो, करण को दक्षिण दिल्ली में पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दी जो एक हिट ऐंड रन केस प्रतीत होता है। ज़ेप्टो करण के परिवार को ₹10 लाख की आर्थिक मदद और ₹8 लाख की बीमा राशि दे रही है।