बहुत पैसे ठुकराए लेकिन कभी शादियों या प्राइवेट पार्टी में डांस करने नहीं गई: कंगना
अभिनेत्री कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दिग्गज गायिका आशा भोसले का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि बहुत पैसे ऑफर होने के बावजूद दिवंगत गायिका लता मंगेशकर कभी किसी प्राइवेट पार्टी में गाने नहीं गईं। कंगना ने लिखा, "मैंने भी कभी किसी शादी या प्राइवेट पार्टी में डांस नहीं किया, (इसके लिए) बड़ी रकम ठुकराई है।"