बहुत मज़ा आया: ₹16 करोड़ कीमत की चरस जलाते हुए हिमाचल के डीजीपी; सामने आईं तस्वीरें
हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने शुक्रवार को कुल्लू में ₹16 करोड़ से अधिक कीमत की 160 किलोग्राम चरस को जला दिया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। उन्होंने कहा, "...जलाते हुए बहुत मज़ा आया...कुल्लू की चरस दुनिया में सबसे अच्छी होती है।" बकौल कुंडू, पुलिस ड्रग तस्करों से कहना चाहती है कि काले कारोबार में कोई भविष्य नहीं है।