बहुत मुश्किल उठाकर स्कूल जाती हैं लड़कियां, उन्हें करनी होती है मां की मदद: एससी के जज
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सुधांशु धूलिया ने कर्नाटक में स्कूलों-कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर हाईकोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, "मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में...लड़कियों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्कूल जाने से पहले उन्हें रोज़मर्रा के कामों, सफाई और कपड़े धोने में मां की मदद करनी पड़ती है।"