बहुत यादगार और संतोषजनक अनुभव रहा है: अपने विदाई समारोह में सीजेआई यू.यू. ललित
देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) यू.यू. ललित मंगलवार को रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने सोमवार को अपने विदाई समारोह में कहा, "यहां मेरी यात्रा अदालत संख्या 1 से शुरू हुई और आज इसी अदालत में समाप्त हो रही है।" उन्होंने संविधान पीठों के गठन का ज़िक्र कर कहा कि 'बार के लिए कुछ करना बहुत यादगार और संतोषजनक अनुभव रहा'।