बहुत ही चौंकाने वाला और दुखद है: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर कपिल शर्मा
पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार को मानसा (पंजाब) में गोली मारकर की गई हत्या को लेकर कॉमेडियन कपिल शर्मा समेत कई सेलिब्रिटीज़ ने शोक व्यक्त किया। कपिल ने ट्वीट किया, "बहुत...ही चौंकाने वाला...और दुखद घटना है।" बकौल संगीतकार विशाल ददलानी, "मेरे पास शब्द नहीं हैं...वह एक लेजेंड थे...उनकी आवाज़, साहस और शब्द को...कभी नहीं भुलाया जा...सकेगा।"