बहुत हुआ युद्ध, अब सिर्फ शांति के लिए बात हो: इज़रायल पर ईरान के हमले को लेकर पोप फ्रांसिस
ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने इज़रायल पर ईरान द्वारा किए गए हमले को लेकर रविवार को कहा, "बहुत हुआ युद्ध, बहुत हुए हमले, बहुत हुई हिंसा, अब सिर्फ शांति के लिए बातचीत होनी चाहिए।" पोप फ्रांसिस ने कहा, "किसी को भी दूसरे के अस्तित्व को खतरे में नहीं डालना चाहिए। सभी देशों को शांति का पक्ष लेना चाहिए।"