बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत के बाद कैसी दिखती है डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका?
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इतिहास में पहली बार अपने घर पर टेस्ट जीत दर्ज करने के बाद बांग्लादेश डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका में 100% अर्जित अंकों के साथ भारत को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। शीर्ष पर मौजूद पाकिस्तान के भी 100% अर्जित अंक हैं लेकिन उसने दो मैच खेले हैं। भारत तीसरे जबकि ऑस्ट्रेलिया चौथे नंबर पर है।