बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन का किया एलान
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने गुरुवार को भारत के खिलाफ मीरपुर में दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने अपने पिछले प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए स्पिनर कुलदीप यादव की जगह जयदेव उनादकट को शामिल किया है। भारत ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 188 रन से हराया था।