बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से भी बाहर हुए रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने कहा, "मेडिकल टीम का मानना है कि रोहित के अंगूठे की चोट पूरी तरह ठीक होने में कुछ और समय लगेगा ताकि वह ठीक से बल्लेबाज़ी और फील्डिंग कर सके।" नवदीप सैनी भी दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।