बांग्लादेश के खिलाफ पहले गेंदबाज़ी करेगा भारत, प्लेइंग इलेवन का हुआ एलान
वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के कार्यवाहक कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने गुरुवार को पुणे में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने अपने पिछले मैच के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। बांग्लादेश के नियमित कप्तान शाकिब अल हसन चोट के कारण मैच नहीं खेल रहे हैं।