बांग्लादेश के खेल मंत्री बने नज़मुल हसन, देश के क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष का छोड़ेंगे पद
बांग्लादेश के नए खेल मंत्री बनाए जाने के बाद नज़मुल हसन ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष का पद छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा, "खेल मंत्रालय मिलने और अध्यक्ष पद छोड़ने में कोई संबंध नहीं...लेकिन मुझपर क्रिकेट को अधिक प्राथमिकता देने के आरोप लग सकते हैं। बतौर खेल मंत्री मैं सभी खेलों को बराबर प्राथमिकता देना चाहता हूं।"