बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम ने विश्व कप से 3 महीने पहले लिया संन्यास, एलान के दौरान रो पड़े
बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल ने भारत में वनडे विश्व कप 2023 शुरू होने से 3 महीने पहले गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया। चट्टोग्राम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने फैसले की घोषणा करते समय तमीम रो पड़े। 241 वनडे मैच खेलने वाले तमीम ने कहा, "मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है।"