बांग्लादेश ने आखिरी गेंद तक गए मैच में पाक को हराया, एशियाड में पुरुष क्रिकेट में जीता कांस्य
बांग्लादेश ने 19वें एशियाड की पुरुष क्रिकेट स्पर्धा में आखिरी गेंद तक गए मैच में पाकिस्तान को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। बारिश से बाधित मैच में पाकिस्तान ने 5-ओवर में 48/1 रन बनाए जिसके बाद बांग्लादेश को 5-ओवर में 65-रन का संशोधित लक्ष्य मिला था। रकीबुल हसन ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर बांग्लादेश को मैच जिता दिया।