बांग्लादेश ने दर्ज की टेस्ट क्रिकेट इतिहास की तीसरी और 89 साल में सबसे बड़ी जीत
बांग्लादेश ने रनों के लिहाज़ से टेस्ट क्रिकेट इतिहास की तीसरी और पिछले 89 साल में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। बांग्लादेश ने मीरपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को 546 रनों से हरा दिया। गौरतलब है, इंग्लैंड ने 1928 में ऑस्ट्रेलिया को 675 रनों से हराकर टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।