बांग्लादेश ने नीदरलैंड्स को हराया, तस्कीन ने अपने बेस्ट टी20I गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए
बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप-2022 के सुपर-12 चरण के अपने मैच में नीदरलैंड्स को 9-रन से हरा दिया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 144/8 का स्कोर बनाया और नीदरलैंड्स को 20-ओवर में 135-रन पर ऑल-आउट कर दिया। बांग्लादेश के गेंदबाज़ तस्कीन अहमद ने मैच में 4-0-25-4 के आंकड़े दर्ज कर अपने टी20I करियर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए।