बांग्लादेश ने बनाया विदेशी ज़मीन पर वनडे क्रिकेट इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर
बांग्लादेश ने रविवार को लाहौर में अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप-2023 के अपने मैच में 334/5 का टोटल बनाकर विदेशी ज़मीन पर वनडे क्रिकेट इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया। इससे पहले बांग्लादेश ने विदेशी ज़मीन पर अपना सबसे बड़ा वनडे स्कोर 20 जून 2019 को बनाया था जब उसने नॉटिंघम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 333/8 बनाए थे।