बांग्लादेश में 5 मंज़िला इमारत में विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हुई
बांग्लादेश की राजधानी ढाका की 5-मंज़िला इमारत में हुए विस्फोट में मृतकों की संख्या बुधवार को बढ़कर 18 हो गई। वहीं, मंगलवार को हुए इस भीषण विस्फोट में 150 से अधिक लोग घायल हुए। विस्फोट के कारणों का पता नहीं चला लेकिन स्थानीय निवासियों ने इमारत के अंदर अवैध रूप से रखे केमिकल से विस्फोट होने का संदेह जताया है।