बांग्लादेश में अनियंत्रित होकर बस के खाई में गिरने से 19 लोगों की हुई मौत, 25 अन्य लोग घायल
बांग्लादेश में रविवार को एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, कई घायलों की हालत नाज़ुक है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच से लगता है कि बस का टायर फटने के बाद ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।