बांग्लादेश में आतिफ असलम के कॉन्सर्ट के दौरान भावुक हुई उनकी फैन, सिंगर ने लगाया गले
बांग्लादेश में आयोजित हुए पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम के कॉन्सर्ट के दौरान उनकी एक फैन भावुक हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला रोते हुए आतिफ को गले लगाती नज़र आ रही है जिसके बाद सिंगर ने भी उसे गले लगाया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आतिफ के इस जेस्चर की सराहना की है।