बांग्लादेश में शुरू की गई पहली मेट्रो रेल सेवा, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने किया उद्घाटन
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बुधवार को पहली मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत की गई। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हरी झंडी दिखाकर मेट्रो रेल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, "हमने वादा किया था कि हम ढाका से ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म कर देंगे और ये 6 मेट्रो रेल लाइन ऐसा करने में हमारे लिए मददगार साबित होंगी।"