बांग्लादेश सीमा पर बंगाल में बीएसएफ ने ढेर किए 2 बांग्लादेशी तस्कर
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के कूचबिहार ज़िले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर 2 बांग्लादेशी तस्कर मारे गए हैं। तस्करों ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते समय उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे बीएसएफ पर हमला किया था जिसमें 1 जवान भी घायल हो गया। तस्करों को रोकने के लिए जवानों ने गैर-घातक हथियारों का इस्तेमाल किया था।