बांग्लादेश से 4 रनों से जीता द. अफ्रीका, केशव ने अंतिम ओवर में डिफेंड किए 10 रन
टी20 विश्व कप-2024 में सोमवार को दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 4 रनों से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज ने अंतिम ओवर में 10 रन डिफेंड किए और उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 113/6 रन बनाए जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 109/7 रन बना पाई।