बांग्लादेशी क्रिकेटर नासिर हुसैन पर भ्रष्टाचार-रोधी संहिता के उल्लंघन को लेकर लगा 2 साल का बैन
बांग्लादेशी क्रिकेटर नासिर हुसैन पर आईसीसी ने भ्रष्टाचार-रोधी संहिता के उल्लंघन को लेकर क्रिकेट के सभी प्रारूपों के लिए 2 साल का बैन लगाया है। 32 वर्षीय नासिर हुसैन पर आईसीसी ने सितंबर 2023 में संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए थे जो सही पाए गए हैं। नासिर को 6 माह के लिए सस्पेंड भी किया गया है।