बांग्लादेशी गेंदबाज़ मुस्तफिज़ुर रहमान अभ्यास सत्र के दौरान सिर पर गेंद लगने से हुए घायल
बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिज़ुर रहमान को अभ्यास सत्र के दौरान सिर पर गेंद लग गई जिससे वह घायल हो गए हैं। मुस्तफिज़ुर को चोट लगने का वीडियो भी सामने आया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, नेट्स में बल्लेबाज़ी कर रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज़ लिटन दास द्वारा खेले गए शॉट के बाद गेंद मुस्तफिज़ुर को लगी थी।