बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना के हस्तक्षेप के बाद तमीम इकबाल ने वापस लिया रिटायरमेंट
बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के हस्तक्षेप के बाद बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास वापस ले लिया है। 34-वर्षीय तमीम ने गुरुवार को वनडे विश्व कप से 3 महीने पहले संन्यास लेने का एलान किया था। वह शुक्रवार को पत्नी आयशा, पूर्व बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्ताज़ा और बीसीबी अध्यक्ष नज़मुल हसन के साथ पीएम हसीना से मिले।