बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने बीजेपी नेता आडवाणी से उनके आवास पर की मुलाकात
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत रत्न से सम्मानित व बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वह लालकृष्ण आडवाणी से हाथ मिलाती दिख रही हैं। शेख हसीना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने भारत आई हैं।