बांग्लादेशी सांसद के दोस्त ने उनकी हत्या के लिए ₹5 करोड़ की दी थी सुपारी: सीआईडी
पश्चिम बंगाल की सीआईडी ने बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अज़ीम की कोलकाता में हुई हत्या के मामले में बताया है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अज़ीम के एक दोस्त ने उनकी हत्या के लिए लगभग ₹5 करोड़ की सुपारी दी थी। एक अधिकारी के मुताबिक, सांसद का दोस्त अमेरिकी नागरिक है और उसका कोलकाता में फ्लैट है।