ज़ोमैटो के डिलीवरी बॉय की दिल्ली में हुई मौत, उसके बाइक के टायर में मांझा लिपटा हुआ मिला

पुलिस ने बताया है कि दिल्ली में तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन के पास नरेंद्र नामक 32-वर्षीय ज़ोमैटो डिलीवरी एग्ज़ीक्यूटिव की रविवार रात को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस को उसकी बाइक के टायर पर मांझा लिपटा हुआ मिला। बकौल पुलिस, "हमें आशंका है कि...मांझा लिपटने से वह सड़क पर गिर गया...इस बीच कई वाहन उसके ऊपर से गुज़र गए।"

Load More