बाइक के स्पीड ब्रेकर से टकराने से सिर पर चोट लगने के बाद पुणे में 22-वर्षीय शख्स की मौत
पुणे (महाराष्ट्र) में इस महीने की शुरुआत में हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए हज़रत अली इस्लाम शेख नामक 22-वर्षीय शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। शेख की बाइक 3-मई को एक स्पीड ब्रेकर से टकरा गई थी जिससे उनके सिर पर चोट आई थी। पुलिस ने मामले में आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया है।