बाइक को टक्कर मारने के बाद एमपी में ट्रक ने छात्रा को 30-50 मीटर तक घसीटा, हुई मौत
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद उस पर सवार एक मेडिकल छात्रा को कथित तौर पर 30-50 मीटर तक घसीटा जिसके चलते छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बाइक पर सवार एक लड़के को ज़्यादा चोटें नहीं आई हैं। पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी हुई है।