बाइक को दिल्ली में टक्कर मारती तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो का वीडियो हुआ वायरल
दिल्ली में तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो द्वारा एक बाइक को साइड से टक्कर मारकर बाइकर को घायल करने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने ट्विटर यूज़र अनुराग अय्यर द्वारा शेयर किए गए वीडियो का संज्ञान लेकर उनसे अधिक जानकारी मांगी है। वीडियो में स्कॉर्पियो चालक अन्य बाइकर से बहस के बाद पीड़ित की बाइक को टक्कर मारता दिख रहा है।