बाइक सवार की मौत के बाद बेंगलुरु में लोगों ने सड़क पर बने गड्ढों में पटाखे जलाकर किया विरोध
बेंगलुरु (कर्नाटक) में सोमवार को दिवाली के मौके पर लोगों ने सड़क पर बने गड्ढों में पटाखे जलाकर खराब सड़क का विरोध किया। दरअसल, सड़क पर बने गड्ढों के कारण रविवार को बेंगलुरु में ट्रक से कुचलकर एक बाइक सवार की मौत हुई थी। इसके अलावा मैसूरु में लोगों ने सड़क पर बने गड्ढों के किनारे दीए जलाए।