बाइक सवार शख्स ने राजस्थान में दो अलग-अलग जगहों पर 2 लड़कियों पर फेंका तेज़ाब
राजस्थान के जयपुर में शनिवार को एक बाइक सवार शख्स दो अलग-अलग जगहों पर 2 लड़कियों पर तेज़ाब फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियां एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती हैं और शख्स को नहीं पहचानती हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।