बाइक से कुत्ते को घसीटने का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी में शख्स हुआ गिरफ्तार
गाज़ियाबाद (यूपी) में बाइक से कुत्ते को रस्सी के सहारे घसीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी पहचान इस्माइल (55) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि कुत्ते का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसीपी कोतवाली, गाज़ियाबाद अंशु जैन ने बताया, "एफआईआर दर्ज की गई है।"