बाइकर की दिल्ली की टनल के अंदर सड़क हादसे में हुई मौत, सामने आया सीसीटीवी फुटेज
दिल्ली की प्रगति मैदान टनल में सोमवार को बाइक के बैरियर से टकराने के चलते 19-वर्षीय युवक की मौत हो गई। टनल में खराब सिग्नल के कारण पुलिस को सूचना देने में हुई देरी के चलते उसे समय पर मदद नहीं मिल पाई थी। बकौल पुलिस, हेलमेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के चलते युवक के दिमाग में चोट लगी थी।