बाइकर्स ने ट्रक रुकवाकर उसके हॉर्न की धुन पर सड़क पर किया 'नागिन डांस', वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ बाइकर्स ट्रक रुकवाकर उसके हॉर्न की धुन पर 'नागिन डांस' करते नज़र आ रहे हैं। एक बाइकर 'नगीना' फिल्म के 'मैं तेरी दुश्मन' गाने की धुन पर सड़क पर लोट-लोटकर डांस करता दिखा। एक यूज़र ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को टैग कर ट्वीट किया, "म्यूज़िकल हॉर्न के साइड इफेक्ट।"

Load More