बाइडन के घर से मिले उनके उप-राष्ट्रपति कार्यकाल से जुड़े और 6 'गोपनीय दस्तावेज़'

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई को राष्ट्रपति जो बाइडन के डेलावेयर स्थित घर पर छापेमारी के दौरान 6 और गोपनीय दस्तावेज़ मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार, ये सभी दस्तावेज़ बाइडन के उप-राष्ट्रपति व सीनेट कार्यकाल के दौरान के हैं। एफबीआई को 20 दिसंबर 2022 और 12 जनवरी 2023 को भी बाइडन के कार्यालय के ऐसे ही कुछ और दस्तावेज़ मिले थे।

Load More