बाइडन के पूर्व निजी कार्यालय से मिले उनके उप-राष्ट्रपति कार्यकाल से जुड़े सरकारी दस्तावेज़
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के पूर्व निजी कार्यालय से उस समय के कुछ गोपनीय सरकारी दस्तावेज़ मिले हैं जब वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के शासन में उप-राष्ट्रपति थे। मेक्सिको में संवाददाता सम्मेलन में बाइडन ने कहा कि वह इस बात से हैरान हैं और जांच में सहयोग करेंगे। गौरतलब है, यूएस जस्टिस डिपार्टमेंट मामले की जांच कर रहा है।