बाइडन ने 'भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर' को बताया 'गेम चेंजिंग', गिनाए 4 फायदे
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 'भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर' को लेकर यूएस, भारत, सऊदी अरब, यूएई, फ्रांस, जर्मनी, इटली और इयू के बीच 'ऐतिहासिक समझौता' होने के बाद इसे 'गेम चेंजिंग रीजनल इन्वेस्टमेंट' बताया है। उन्होंने कहा, "इससे समावेशी आर्थिक विकास होगा, दोनों महाद्वीपों के बंदरगाह एक-दूसरे से जुड़ेंगे, व्यापार करना और स्टेबल इंटरनेट के लिए तार बिछाना सुगम बनेगा।"