बाइडन ने भाषण के दौरान यूक्रेनी नागरिकों को कहा 'ईरानी'; वीडियो हुआ वायरल
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने भाषण के दौरान यूक्रेनी नागरिकों को 'ईरानी' बोल दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाषण के दौरान बाइडन ने कहा, "(व्लादिमीर) पुतिन टैंकों के ज़रिए कीव को घेर सकते हैं लेकिन वह 'ईरानी' लोगों के दिल...कभी नहीं जीत पाएंगे।" एक सोशल मीडिया यूज़र ने कहा, "क्या मैंने इसे गलत सुना?"