बाइनेंस ने एफटीएक्स का अधिग्रहण सौदा किया रद्द; कहा- यह हमारी मदद करने की क्षमता से परे
दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस ने अमेरिकी एजेंसी की कथित जांच के मद्देनज़र अपने प्रतिद्वंद्वी एफटीएक्स का अधिग्रहण सौदा रद्द करने की घोषणा की है। बाइनेंस ने कहा, "यह मामला हमारे नियंत्रण या मदद करने की क्षमता से परे है।" इससे पहले बाइनेंस ने एफटीएक्स के अधिग्रहण के लिए गैर-बाध्यकारी पत्र पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की थी।