बाउंड्री बड़ी की जाए वरना गेंदबाज़ भुगतते रहेंगे: आईपीएल में ज़्यादा रन बनने पर गावस्कर
सुनील गावस्कर ने आईपीएल 2024 में ज़्यादा रन बनने को लेकर कहा है, "बाउंड्री बड़ी की जानी चाहिए...यह छक्के और कैच के बीच का अंतर साबित हो सकता है।" उन्होंने कहा, "बाउंड्री रोप को 2-3 मीटर पीछे करने से फर्क पड़ेगा वरना गेंदबाज़ों को भुगतना पड़ेगा।" इस सीज़न में अब तक 15 बार 200 रनों का आंकड़ा पार हुआ है।