कॉमनवेल्थ गेम्स के बाकी संस्करणों के मुकाबले 2022 में कैसी रही भारत की पदकतालिका?
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (सीडब्ल्यूजी) में 22 स्वर्ण समेत 61 पदक जीते जिसके साथ भारत ने सीडब्ल्यूजी 2006 की स्वर्ण पदक तालिका की बराबरी कर ली। भारत ने सीडब्ल्यूजी-2010 में 38 स्वर्ण, सीडब्ल्यूजी-2002 में 30 और सीडब्ल्यूजी-2018 में 26 स्वर्ण पदक जीते थे। कुल पदक के हिसाब से सीडब्ल्यूजी 2022 में भारत का प्रदर्शन उसका 5वां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।