बाकी सभी लोग बायोलॉजिकल हैं लेकिन पीएम मोदी ऊपर से टपक कर आए हैं: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देवरिया (यूपी) में चुनावी जनसभा में कहा है, "बाकी सभी लोग बायोलॉजिकल हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बायोलॉजिकल नहीं हैं। प्रधानमंत्री ऊपर से टपक कर आए हैं।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री को 'परमात्मा' ने किसानों और मज़दूरों की मदद के लिए नहीं बल्कि अंबानी और अदाणी की मदद के लिए भेजा है। यह कैसे 'परमात्मा' हैं?"