बाघ का वीडियो बनाने के दौरान शख्स ने कहा- दादा, एक सेल्फी ले लो यार; वीडियो आया सामने
आईएफएस अधिकारी सुरेंद्र मेहरा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें गाड़ी में बैठे लोग बाघ का वीडियो बनाते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में एक पर्यटक कह रहा है, "दादा, एक सेल्फी ले लो यार।" अधिकारी ने पर्यटकों से ज़िम्मेदार बनने की अपील करते हुए कहा, "यह एक बाघ का क्षेत्र है न कि कोई सिटी सेंटर।"