बाघ के हमले से उत्तराखंड के कॉर्बेट रिज़र्व में वनकर्मी की हुई मौत, 3 दिनों में दूसरी घटना
उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व (सीटीआर) में शुक्रवार को एक बाघ ने बाइक सवार 2 वनकर्मियों पर हमला कर दिया जिसमें एक वनकर्मी की मौत हो गई व दूसरा घायल है। सीटीआर निदेशक के अनुसार, बीते 3-दिनों में बाघ के हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 15-जून को बाघ ने बाइक सवार एक मज़दूर को मार डाला था।